उत्तराखंडमसूरी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अचानक पहुंचे मसूरी, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, परिवार संग पहुंचे थे निजी दौरे पर

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मसूरी प्रवास के दौरान भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन की मजबूती, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की भी जानकारी दी।

परिवार के साथ पहाड़ों की रानी पहुंचे नितिन नवीन ने अपना अधिकांश समय निजी तौर पर बिताया और मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सोमवार को वापसी के दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए संगठन की जमीनी स्थिति और जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button