उत्तराखंडदेहरादून

भाजपा नेता की हत्या और अपहरण की कोशिश, पिस्टल की नोक पर अपहरण का प्रयास

भाजपा नेता की बाइक को पहले टक्कर मारी और इसके बाद उनकी कनपट्टी पर पिस्टल लगाकर अपरहण का प्रयास किया। भाजपा नेता ने पटेल नगर कोतवाली में 4 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी तहरीर में नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया ने बताया कि वह भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है। बीते दिनों क्लेमनटाउन थाने में एक मामले को लेकर उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी, जहां उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

20 अप्रैल की शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच वह गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहा था, तभी पीछे से आई एक आई-20 कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसके बाद कार से उतरे आरोपियों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी।

इसी दौरान दूसरी कार से आए अन्य युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे, लेकिन वह मौका पाकर पास की दीवार फांदकर भाग निकला। घटना के दौरान उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक मकान की दीवार भी टूट गई। इस घटना से आसपास दहशत का माहौल हो गया है।

Related Articles

Back to top button