भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन उत्तराखंड की पहाड़ों की रानी मसूरी में शुरू हो चुके हैं। कुलदीप यादव की हल्दी, मेहंदी की रस्में आज शुक्रवार को हो रही हैं। कुलदीप यादव शनिवार को मसूरी में अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे।
वैवाहिक कार्यक्रम लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल सेवाय में है। मेहमानों के लिए जेडब्लू मैरियट में कमरे बुक किए गए हैं। विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव, रविंद्र जडेजा, नितेश राणा, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, रूद्र प्रताप सिंह, जितेश शर्मा भी आज मसूरी पहुंच रहे हैं।
हल्दी में कुलदीप के खास दोस्त युजवेंद्र चहल ने भी ठुमके लगाए। आज शुक्रवार को सबसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप, कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन अटेंड करने मसूरी पहुंचे। शादी में हिस्सा लेने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज शादी में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे।


