उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 एएसपी और सात डीएसपी के तबादले, 11 को पदोन्नति के बाद मिली नई नियुक्ति

उत्तराखंड पुलिस विभाग में 15 एएसपी के ट्रांसफर हुए हैं। इसके साथ ही 11 डीएसपी को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रमोशन देकर ट्रांसफर किया गया है। अभी तक पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी संभाल रहीं शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय में नवीन तैनाती दी गई है।

25933402 2

सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार पीपीएस जोधराम जोशी को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय और कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है।

इनके साथ ही पदोन्नति के बाद एएसपी दीपक सिंह को ऊधमसिंह नगर से टिहरी, विवेक कुमार को हरिद्वार से एसटीएफ, नरेंद्र पंत को हरिद्वार से इंटेलीजेंस हल्द्वानी, जूही मनराल को इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय और अंकुश मिश्रा को इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय में एएसपी अपराध एवं कानून व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है।

इनके साथ ही 7 पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के तबादले भी किए गए हैं। इनमें अभी तक चंपावत जिले में तैनात वंदना वर्मा को अब देहरादून जिले में नई तैनाती मिली है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात योगेश चंद, पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर किए गए हैं। ओशिन जोशी जो अभी तक टिहरी गढ़वाल जिले में तैनात थे, उन्हें सीआईडी सेक्टर देहरादून में नई तैनाती मिली है।

Related Articles

Back to top button