उत्तराखंडदेहरादून

उपनल कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने का प्रस्ताव पास, 2400 ग्रेड पे का मिलेगा लाभ

सीएम पुष्कर धामी कैबिनेट ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य समान वेतन पर मुहर लगा दी है। जिसका फायदा कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से मिलेगा। राज्य में लगभग 22 हजार के करीब उपनल कर्मचारी है, जो नियमितीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे।आ वे लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन या हड़ताल कर रहे थे।

 

उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन मिलते ही उनके वेतन में 20 हजार रुपए महीने तक का बढ़ोत्तरी हो जाएगी। अभी उपनल के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 21 हजार रुपए वेतन मिल रहा है। समान वेतन के रूप में 2400 ग्रेड पे मिलते ही वेतन 42 हजार रुपए हो जाएगा। अभी इन कर्मचारियों को कुशल, अर्द्धकुशल श्रेणियों में उपनल से तय वेतनमान मिलता है। इनके समान काम का समान वेतन के दायरे में आते ही इन्हें इनके पद के तय ग्रेड पे के पहले वेतनमान का लाभ मिलेगा।

 

उपनल कर्मचारियों ने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों को पूरा करने के साथ-साथ उनके सम्मान और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों उपनल कर्मचारियों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण बना है।

Related Articles

Back to top button