
उत्तराखंड मानसून सत्र के दौरान 5315.389 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया गया। इसके साथ ही नौ विधेयक भी पेश हुए। बजट प्रस्तुति के बीच विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
- उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025
- उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025
- उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025
- समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025
- उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025
उत्तराखंड मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीखे आरोप-प्रत्यारोप और लगातार विरोध के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। हालात बिगड़ते देख विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोबारा चार बजे तक स्थगित करने का ऐलान किया।