
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज 19 जून को उत्तराखंड आ गई हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा।
राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना जून माह से आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 20 जून को इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क, 19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग करेंगी। यहां सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक योग महोत्सव का हिस्सा बनने के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को चाक-चौबंद किया है।