
टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर प्राइवेट बस के पलटने की सूचना है। हादसा टिहरी के पास हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 32 लोग सवार थे। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। इन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है।
हादसा टिहरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नाम तोके के पास हुआ। तेज रफ्तार बस अचानक से पलटी तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
इसके अलावा करीब 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी। सभी यात्री गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।