उत्तराखंडदेहरादून

पत्नी ने  मेजर पति पर लगाए दहेज का आरोप, मुकदमा दर्ज

महिला ने अपने पति के साथ सास-ससुर और ननद के खिलाफ भी देहरादून के रायपुर थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। एक शादीशुदा महिला ने भारतीय सेवा के मेजर अजय , उनकी माता करुणा अरुण, पिता कर्नल अरुण कृष्णान कुट्टी और बहन प्रेरणा अरुण के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी आर्मी में मेजर बताया जा रहा है।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वो देहरादून की रहने वाली है। उसकी शादी फरवरी साल 2022 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई थी। उसका पति आर्मी में मेजर है। महिला का आरोप है कि शादी से पहले और बाद में भी लगातार उसके मायके वालों पर दहेज का दबाव बनाया जा रहा है।

विवाह का सारा खर्च लगभग 50 लाख रुपये उनके पिता ने किया। आरोप है कि मेजर अजय के विरुद्ध पूर्व से एक अदालत में मामला लंबित था और वह थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित हैं, जिसकी जानकारी विवाह से पूर्व छिपाई गई थी।

थाना रायपुर प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, उनके माता-पिता और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button