
गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ही तमाम अधिकारी और नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली की गीतों पर कुमाऊंनी डांस करते दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही उनकी पत्नी गीता धामी ने खूब होली खेली। सीएम ने इस दौरान प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि रंगों का त्योहार होली वंसत और समाज में सौहार्द का उत्सव है। यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला हो, ऐसी मेरी कामना है। इस दौरान सभी मौजूद लोग होली के गीतों में झूमते हुए नजर आए।