उत्तराखंडदेहरादून

38वें नेशनल गेम्स में महिला हॉकी टीम में हरिद्वार की बेटियों का दबदबा

हरिद्वार में 38वें नेशनल गेम में कल चार फरवरी से राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं। जो की 13 फरवरी तक चलेंगी। इसमें प्रदेश की टीम में महिला और पुरुष वर्ग की 18-18 सदस्यों का चयन किया गया है।हरिद्वार की ये 8 बेटियां हॉकी में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

महिला हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी हरिद्वार से चयनित हुई हैं। इनमें कहकशा अली, ज्योति मेहरा, सलोनी पिलखवाल वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद की हॉकी बालिका छात्रावास की खिलाड़ी हैं, जबकि खुशी कटारिया, मुस्कान कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं।

रुड़की की प्रीति शर्मा का भी राष्ट्रीय हॉकी के लिए चयन हुआ है। श्यामपुर की आरती कलूड़ा और पूजा कलूड़ा हैं। इनमें खुशी कटारिया अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की भतीजी हैं। मुस्कान कटारिया भी वंदना कटारिया के गांव की रहने वाली हैं।

श्यामपुर की रहने वाली आरती कलुड़ा और पूजा कलुड़ा श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की छात्राएं हैं। श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर के हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि हरिद्वार की बेटियां राज्य को मेडल दिलाने के लिए खूब पसीना बहाएंगी।

 

 

Related Articles

Back to top button