उत्तरप्रदेश

महाकुंभ में मची भगदड़, कई लोगों की मौत, मौनी अमावस्या शाही स्नान रद्द

प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की मौत के बाद सभी 13 अखाड़ों ने सुबह शाही स्नान रद्द कर दिया था। देर रात भारी भीड़ संगम नोज की तरफ बढ़ने लगी। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे और भीड़ उन्हे रौंदती हुई निकलती गई। घटना में कई लोग घायल हो गए।

पीएम मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। पीएम ने हर जरूरी व्यवस्था करने और घायलों को समुचित इलाज के लिए कहा है। गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें।

हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को कुंभ के अस्पताल में पहुंचाया गया है। हालांकि कई लोगों की मौत की खबर आ रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक प्रशासन ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि अफवाह के कारण भगदड़ हुई। 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को महाकुंभ नगर के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button