राजपुर क्षेत्र में दो गुटों के विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने देहरादून में एक साथ 30 बड़े और छोटे पुलिस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस महकमें में लगातार बैठकें हो रही हैं। जिनमें अपराधियों पर लगाम लगाने को रणनीतियां बनाई जा रही है। यही वजह है कि राजधानी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ भी लॉन्च किया गया है। इस बीच बुधवार देर रात एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एक ही रात में 30 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए।
क्लेमेनटाउन में तैनात उप निरीक्षक गिरीश चंद्र बडोनी का तबादला विकासनगर थाने में हुआ है। राजपुर में तैनात उप निरीक्षक बलवीर सिंह रावत का ट्रांसफर पटेलनगर थाने में हुआ है। प्रेमनगर थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक मालिनी का तबादला कालसी थाने में हुआ है।
नेहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी मनोज नौटियाल को बनाया गया है। मनोज को पुलिस लाइन से भेजा गया है। इसके अलावा कुठालगेट का चौकी प्रभारी प्रवीन सैनी को बनाया गया है। इसके अलावा 26 और अधिकारियों को इधर से उधर भेजा गया है।


