उत्तराखंडदेहरादून

3 साल पूरे होने पर धामी सरकार ने गिनाई उपलब्धियां और चुनौतियां गिनाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूसरे कार्यकाल को 3 साल का वक्त पूरा हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षोंं में पार्टी ने जनहित में साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के तीन वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला बताया। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

सुरेश जोशी ने कहा सरकार की प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी और उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। उसी दिशा में उतराखंड की बागडोर संभाल रहे युवा सीएम ने समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए।

सीएम ने कहा कि इस कार्यकाल के दौरान रैणी आपदा, सिल्क्यारा टनल, केदारघाटी की आपदा, हरिद्वार में बाढ़ समेत तमाम आपदाएं देखी गईं। इसके साथ ही फरवरी 2025 को माणा में हुए हिमस्खलन के चलते तमाम लोगों की जानें चली गईं। सरकार किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटी है। बल्कि चुनौतियों से पार पाने के लिए प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button