उत्तराखंडदेहरादून

सीमेंट के कट्टे में नवजात को कचरे के साथ भरकर फेंका, अस्पताल में कराया भर्ती

देहरादून में एक नवजात कट्टे में मिला। नवजात को कचरे के साथ भरकर फेंका गया। पुलिस ने दून हॉस्पिटल के निकु वार्ड में नवजात को भर्ती कराया। नवजात को कट्टे में डालकर कूड़े के ढेर में फेंका गया है। पास से गुजर रहे लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया कि नवजात को कचरे के साथ भरकर फेंका गया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि नवजात को छोड़ने वालों की पहचान की जा रही। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button