उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

देहरादून पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत 14 वर्षीय किशोरी ने तीन युवकों को सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के तीन युवक उसे बहला फुसलाकर कर जंगल में ले गए और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह एक ई रिक्शा चालक उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर उतार गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह लोगों के कपड़े धोकर भरण पोषण करती है। 12 मार्च की शाम उसने अपनी बेटी को लोगों के कपड़े देने भेजे थे। एक आरोपी ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास बुलाया। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल ले गए। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया जिससे किशोरी बेसुध हो गई। उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया तीनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपित नाबालिग हैं, ऐसे में उन्हें जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button