उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार के आर्य नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट, 5 लोग गंभीर घायल, इलाके में फैली सनसनी

हरिद्वार के आर्य नगर में स्थित एक घर में जोरदार विस्फोट हुआ है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान की दीवारें तक गिर गईं,  हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

हरिद्वार के आर्यनगर (गाजीवाली) क्षेत्र में  सुबह एक मकान में रहस्यमयी ढंग से ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस दौरान धमाके की जोरदार आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। घायल हुए पांच लोगों को  में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी हुई है।

हादसे में घायलों की पहचान 40 वर्षीय पिंकी, 15 वर्षीय आकांक्षा, 17 वर्षीय खुशी, 13 वर्षीय सृष्टि, 10 वर्षीय शौर्य के रूप में हुई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button