
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून की पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया। कार्यक्रम में शामिल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मंत्री सुबोध उनियाल ने भी योग किया। जहां पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड योग और अध्यात्म का केंद्र है। आज पूरे विश्व में योगाभ्यास किया जा रहा है, योग विश्व के हर एक व्यक्ति के लिए लाभकारी होगा।योगाभ्यास व्यक्ति के शरीर और मन को जोड़ने के साथ ही स्वस्थ बनाता है।
राज्यपाल ने कहा योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है। जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया है। पीएम मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक अभियान बन चुका है।
सीएम धामी ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड से निकला योग आज संपूर्ण विश्व में अपनाया जा रहा है। आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ व संतुलित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।’