उत्तराखंडदेहरादून

साढ़े चार साल में 28 हजार से अधिक युवाओं को मिला स्थायी रोजगार, लागू किए सख्त कानून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश के 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सीएम ने कहा कि सरकार के 54 महीनों के कार्यकाल (जुलाई 2021 से अब तक) में सरकार ने 28,500 से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में स्थायी सरकारी नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, यह प्रति माह औसतन 518 युवाओं को नौकरी देने का सफल प्रयास रहा है।

 

राज्य लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चिकित्सा सेवा चयन आयोग के जरिए अलग-अलग विभागों में युवाओं की नियुक्ति की गई। सरकार का दावा है कि भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी और पारदर्शिता बढ़ने से युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। पहले जहां भर्तियों में लंबा समय लगता था, अब प्रक्रियाएं तय समय सीमा में पूरी की जा रही हैं।

 

सीएम धामी ने कहा कि सरकार केवल राज्य तक सीमित नहीं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के जरिए युवाओं को जापान और जर्मनी जैसे देशों में नर्सिंग और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में रोजगार दिलाया जा रहा है। अब तक 37 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है।

Related Articles

Back to top button