उत्तराखंडरुद्रपुर

रुद्रपुर में 3 करोड़ 10 लाख रुपए की हेरोइन बरामद, एक नशा तस्कर गिरफ्तार

 

एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट ने ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर सहनवाज उर्फ मामू निवासी बरेली को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से टीम ने कुल 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए बताई जा रही है। अभियुक्त सहनवाज द्वारा बताया कि उसने ये हीरोइन बरेली निवासी भईया नामक एक शख्स से ली थी तथा इस हीरोइन को वह हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने के लिए जा रहा था।

 

ड्रग पैडलरों में इसके द्वारा सप्लाई की जाने वाली हेरोइन की बहुत डिमांड थी। माना जाता है कि इसके द्वारा कुमाऊं में सप्लाई की जाने वाली हेरोइन उच्च शुद्धता की होती थी, इसलिए कुमाऊं के ड्रग पैडलरों की ये पहली पसंद था। एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स यूनिट लगभग 2 साल से इसके पीछे लगी थी। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया है कि आरोपी सहनवाज, बरेली से भैया नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदता था।

 

एसटीएफ एंटी नारकोटिक्स यूनिट द्वारा भैया और उसके डिलीवरी एजेंट की तलाश की जा रही हैं।साथ ही सहनवाज का पकड़ा जाना नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। जिससे कुमाऊं क्षेत्र में हेरोइन सप्लाई पर अंकुश लगेगा।

Related Articles

Back to top button