उत्तरकाशीउत्तराखंड

चारधाम यात्रा में मध्यप्रदेश की महिला श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर महिला श्रद्धालु ने तोड़ा दम

यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची की है। यहां मध्यप्रदेश की महिला श्रद्धालु अचानक बेहोश हो गई। आनन-फानन में महिला को जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया जा रहा था। महिला के अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मध्यप्रदेश निवासो रामी बाई गुजर (60) अपने परिवार के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई थी. जानकीचट्टी पर अचानक महिला की तबियत बिगड़ गई और महिला बेहोश हो गई। दौरान यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से महिला के परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जानकीचट्टी अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button