उत्तराखंडहरिद्वार

चंडीगढ़ से कांवड़ लेने हरिद्वार आए 4 दोस्तों, गंगा में डूबने से मौत, पुलिस बोली-चेतावनी बोर्ड के बावजूद गंगनहर में उतरे

हरिद्वार में चार कावड़ियों की गंगा में डूबने से मौत। बताया जा रहा है कि एक कांवड़िए को बचाने के चक्कर में कुल चार लोग डूबे हैं। यह घटना ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास हुई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान शिवांशु, नीतेश, भरत, रोहित। मृतकों की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष बताई जा रही है। गंगनहर में सिल्ट की वजह से पानी को कम किया गया है। जिसके चलते कांवड़िए जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर के बीच जाकर नहाने लगे, लेकिन गंगनहर में हुए गड्ढे की गहराई को भांप नहीं पाए। एक किशोर गड्ढे में डूबकर लापता हो गया। उसे बचाने के लिए अन्य किशोर भी गड्ढे में गए, लेकिन वो भी गहराई को भांप नहीं सके। देखते ही देखते चारों पानी में लापता हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन चारों कांवड़ियों को बचाया नहीं जा सका।तत्काल चारों के शवों को बरामद कर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कांवड़िए निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और नियमों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button