उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में भूमि विवाद में फायरिंग,जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई को लगी गोली

कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंची। प्रशासनिक टीम के सामने ही फायरिंग की घटना हो गई। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई व प्रॉपर्टी डीलर सचिन चौहान और उनका एक रिश्तेदार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुधवार सुबह प्रशासन की टीम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों के मद्देनजर जांच करने मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भाजपा के एक पक्ष के अतुल चौहान और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। विवाद बढ़ने के बीच अचानक गोली चलने की आवाज गूंजी और सचिन चौहान घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके अलावा उनके एक रिश्तेदार कृष्णपाल को भी गोली लगी है। फायरिंग की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल सचिन चौहान और किशनपाल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई। दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button