तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस का बड़ा एक्शन, शूटर और उसका साथी मुठभेड़ के बाद दोनों गिरफ्तार
11 फरवरी को राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट के समीप हुए गोली कांड के फरार आरोपी देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। देहरादून के रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली, घायल हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद। पूछताछ में तिब्बती मार्केट में हुई हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की, पुलिस की जांच जारी।
नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया
चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना
एसएसपी देहरादून पहुंचे चिकित्सालय
एसएसपी देहरादून ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई, बदमाशों का चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद, पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली
लगातार पूछताछ जारी



