उत्तराखंडदेहरादून

दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू , 42 सीटर विमान को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवाएं शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने एलायंस एयर की उड़ान में सवार यात्रियों से मुलाकात की। देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई एयलाइंस एयर द्वारा करीब 42 सीटर विमान से इस सेवा को शुभारंभ किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ उड़ान शुरू होने से से गढ़वाल और कुमाऊं के बीच में हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पिथौरागढ़ का 12-14 घंटे का सफर मात्र एक घंटे में पूरा होगा।

 

सीएम धामी ने कहा हमारी डबल इंजन सरकार के पिछले 4 वर्षों में उत्तराखंड में हेलीपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 तथा हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है। यह हमारे सुदृढ़ एविएशन इकोसिस्टम का परिणाम है कि राज्य को ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने का काम भी कर रही है। इसी क्रम में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड सरकार के मध्य नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए एमओयू भी किया है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र को और भी अधिक फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button