उत्तराखंडदेहरादून

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। हर्षिल में पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद वह देहरादून लौटे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बजट सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल की ओर से दिए बयान के बाद से उत्तराखंड में राजनीति गर्मायी हुई है।

प्रदेशभर में विपक्ष के साथ-साथ आमजनता ने भी मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। माना जा रहा है कि प्रेमचंद अग्रवाल का पत्ता अब कैबिनेट से साफ़ हो सकता है। इसके अलावा कैबिनेट में खजानदास को एंट्री मिल सकती है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रिमंडल में रिक्त चार स्थानों को भरने के अलावा कुछ मंत्रियों को बदला भी जा सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हाल में कह चुके हैं, कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द संभावित है। उत्तराखंड में राजनीतिक घटनाक्रम पिछले महीने संपन्न विधानसभा के बजट सत्र के बाद तेजी से घूमा है।  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अलावा हाईकमान गणेश जोशी को भी धामी कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button