
प्रदेश में धर्म की आड़ में संचालित हो रहे अवैध मदरसों के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त एक्शन लिया है, पिछले 15 दिनों के भीतर 52 से अधिक अवैध मदरसों को सील कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर देहरादून के विकासनगर में 12 और ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में 9 अवैध मदरसों को सील कर दिया गया।
देहरादून के साथ विकासनगर और उधमसिंह नगर के खटीमा में लगातार कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अवैध मदरसे, अवैध निर्माण के साथ ही अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड में इस प्रकार के अवैध मदरसों के खिलाफ जांच करेंगे। जांच में जो भी अवैध पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे।