उत्तराखंडदेहरादून

एकल महिला स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को अगले महीने से मिलेगा लाभ

एकल महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से तमाम पहल किया जा रहे हैं। योजना के तहत अब तक 11 जिलों की लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाएं शामिल हैं।

सोमवार को सचिवालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। वही, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नंदा गौरा योजना के तहत अब तक 11 जिलों के लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इनमें 34852 इंटरमीडिएट पास करने वाली छात्राएं और 6021 जन्म लेने वाली बालिकाओं को चिन्हित किया गया है। इन सभी को धनराशि वितरित करने के लिए फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त होने पर एक अप्रैल से एक लाख रुपये मिलेंगे। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा, इस धनराशि को अगले वित्तीय वर्ष से और बढ़ाए जाने की तैयारी है। बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की वृद्ध महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, चिकित्सीय और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से एक नई योजना तैयार की जा रही है. बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस योजना का स्वरूप कैसा होगा, यह तय करने के लिए गांव-गांव जाकर वृद्ध महिलाओं का सर्वे किया जाए।

Related Articles

Back to top button