उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां, दोनों बेटों ने दी आखिरी विदाई

अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां आज धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर विसर्जित की गई। सुबह मनोज कुमार के दोनों पुत्र और परिवार के कई सदस्य अस्थियां लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे।

जहां पूरे वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ तीर्थ पुरोहित विवेक शर्मा के द्वारा ब्रह्म कुंड पर अस्थियों को गंगा में विसर्जन किया गया। इस दौरान उनके पुत्र कुणाल और विशाल ने अस्थियों को गंगा में विसर्जन किया और उनके साथ परिवार के कई जन मौजूद थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button