
प्रदेश भर में चलाए गए अभियान के दौरान अब तक 280 निरीक्षण किए गए और 58 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में अवैध भंडारण और दुरुपयोग के मामलों में 74 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक चार एफआईआर दर्ज की गई है।
आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार, उपभोक्ताओं को तय मूल्य पर गैस एवं ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में किसी भी तरह की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध रिफिलिंग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील किया है कि अगर कहीं भी एलपीजी या ईंधन से संबंधित अनियमितता, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे ही सघन अभियान जारी रहेंगे और गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री या रिफिलिंग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।



