उत्तराखंडदेहरादून

प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने एक दूसरे को मारा चाकू, दोनों अस्पताल में  भर्ती

देहरादून के क्लेमेंनटाइन कृष्णा विहार मे  युवक-युवती के बीच दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा  इतना बढ़ गया कि युवती ने पहले युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झड़प हो गई और दोनों घायल हो गए। जिससे एक के गले और एक के हाथ में चाकू लग गया। 

पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों को तुरंत उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार दोनों छात्र यूनिवर्सिटी के निजी हॉस्टल में न रहकर अलग-अलग प्राइवेट हॉस्टलों में रहते हैं। छात्रा का नाम महिमा निवासी रायपुर व छात्र उदय मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। दोनों एमसीए के छात्र बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button