उत्तरकाशीउत्तराखंड

ट्रॉली से टोंस नदी पार कर रही किशोरी तेज बहाव में बही , सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी में तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम भकंवाड में ट्रॉली से नदी पार कर रही एक किशेारी नीचे गिर गई और नदी के तेज उफान में बह गई। एसडीआरएफ उसकी तलाश में जुटी है।

15 साल की सबीना अपनी मौसी मेमना के साथ ट्रॉली के सहारे टोंस नदी पार कर रही थी। इसी बीच ट्रॉली का अचानक से संतुलन बिगड़ा। ऐसे में बच्ची नीचे गिरी और नदी की तेज धारा में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

उत्तरकाशी सवाली क्यारी से टोंस नदी के ऊपर लगे झूला गरारी से काफी लोग आर पार होते हैं। सालों से टोंस नदी को पार करने का झूला गरारी ही एक मात्र रास्ता है,हालांकि ये काफी जोखिम भरा रास्ता है, लेकिन मजबूरी में लोग इसी रास्ते को अपनाते हैं। इसी वजह से कई बार ग्रामीण हादसों को शिकार भी होते हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षित पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button