उत्तराखंडदेहरादून

प्रेमनगर में पढ़ाई कर रहे झारखंड निवासी छात्र ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम एक निजी कॉलेज के छात्र ने खुद को गोली मार ली। झारखंड के रामगढ़ जिले के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र शशि शेखर यादव ने खुद को अवैध पिस्तौल से गोली मार ली। शशि, एक इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर के द्वितीय वर्ष का छात्र है और प्रेमनगर के कोटला संतोर में दो अन्य साथियों के साथ किराए के मकान में रहता था।

बुधवार देर शाम पिस्टल चलने की आवाज से पीजी के अन्य छात्र शशि के कमरे में पहुंचे तो वो घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। छात्रों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।घटना के समय छात्र अकेला था। उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आत्महत्या की कोशिश करने के कारणों अभी पता नहीं चल सका है।

घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद की है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार झारखंड से निकल चुका है। सुबह तक देहरादून आने के बाद पिस्टल के बारे में जानकारी मिल पाएगी। साथ ही छात्र के दोस्तों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button