उत्तराखंडविकासनगर

विकासनगर में 30 यात्रियों को लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल

विकासनगर में हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में  गिर गई। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है, हादसे में घायल बस ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC की जो बस खाई में गिरी है उसका नंबर एचपी 66 ए 2588 है। बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन करके दी  प्रथम दृष्टया हादसे का कारण किसी दूसरे वाहन को पास देते समय होना बताया जा रहा है. पास देते समय ड्राइवर ने बस को सड़के ज्यादा बाहर काट दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Related Articles

Back to top button