उत्तराखंडदेहरादून

दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर खाली कराया

नैनीताल और उत्तरकाशी की जिला कोर्ट के बाद अब देहरादून और हरिद्वार के जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।  धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला है। खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी जजों, अधिवक्ताओं को कोर्ट से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। परिसर खाली करा दिया गया है।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि, मेल में बम से उड़ान की धमकी के बाद कैंपस खाली करा दिया गया था। सुरक्षा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सभी के द्वारा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। लगातार मिल रही धमकियों के बीच सुरक्षा और सतर्कता जरूरी है।

अलर्ट हुईं पुलिस व खुफिया एजेंसियों ने सघन जांच-पड़ताल की लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला। इसे असामाजिक तत्वों की शरारत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सभी मामलों की जांच शुरू कर रही है।

Related Articles

Back to top button