उत्तराखंडदेहरादून

अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी, सीएम धामी ने किया पलटवार… ‘पिता के कार्यकाल में चली थी गोलियां

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने वाले बयान पर कड़ा प्रहार किया है। सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है।

उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चली थीं।

सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव के पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियां चली थीं और आज उनके बेटे उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं। उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते हैं। सीएम धामी ने कांग्रेस पर भी जोरदार निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button