उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में पिस्टल के साथ सचिवालय परिसर में घूम रहा था प्राइवेट गार्ड, हिरासत में लेकर पूछताछ

उत्तराखंड सचिवालय में गुरुवार को सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई। एक कारोबारी के साथ आया उसका निजी सुरक्षा गार्ड अपनी निजी पिस्टल के साथ बिना किसी रोक-टोक के सचिवालय परिसर में प्रवेश कर गया। प्रवेश के दौरान न तो उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई और न ही उसके पास मौजूद हथियार की जांच की गई।

कारोबारी अधिकारी से मिलने के लिए सचिवालय भवन के भीतर चला गया, जबकि उसका निजी सुरक्षा गार्ड बाहर परिसर में काफी देर तक घूमता रहा। जिस स्थान पर मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही होती है। उसी क्षेत्र के पास वाहन भी खड़ा किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा और खुफिया तंत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बाद में गार्ड को वाहन समेत परिसर से बाहर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button