उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के चकराता रोड पर गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट

देहरादून के चकराता रोड पर सोमवार शाम गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गई। दोनो पक्षों में हुए विवाद के कारण सड़क जाम हो गया । स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां दुकानों के बाहर एक-दूसरे पर पानी से भरे गुब्बारे फेंक रहे थे। इसी दौरान पास की एक मोबाइल दुकान के संचालक ने उन्हें ऐसा करने से रोका। आरोप है कि समझाने पर किशोरों ने दुकानदार और उसके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट कर दी। स्थिति और बिगड़ गई जब कथित तौर पर बजरंग दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दुकान में तोड़फोड़ की गई।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार को चकराता रोड पर पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। एक पक्ष में दीपक और उसका दोस्त अक्षय हैं, दूसरा पक्ष मन आनंद का है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button