उत्तराखंडरुद्रपुर

सीएम पुष्कर धामी पहुंचे रूद्रप्रयाग, लखपति दीदी अभियान में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रप्रयाग दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम धामी ने अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान- शक्ति के सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

सीएम धामी ने अगस्त्यमुनि में 200 करोड़ रूपए के लागत की 141 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही सीएम ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बीते दिनों 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ। सड़कें और पैदल मार्ग बंद हो गए थे। यात्रा मार्ग पर फंसे विभिन्न स्थानों से करीब 15 हजार लोगों को रिकॉर्ड समय में मैनुअल एवं हैली से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।

सीएम ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव जैसी योजनाएं गेम चेंजर साबित हो रही हैं। हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ के माध्यम से महिलाओं के बनाए उत्पादों की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के साथ-साथ उन्हें नए बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button