उत्तराखंड

उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में भी आई कमी, GDP 20 महीने में 1.3 गुना बढ़ी

उत्तराखंड की जीडीपी बीस महीने में 1.3 गुना बढ़ी है। उत्तराखंड का राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2021-22 में 2.74 लाख करोड़ था। 2023-24 में यह बढ़कर 3.46 लाख करोड़ रुपये हो गया।

बेरोजगारी दर को लेकर सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि 2022-23 में 15 से 29 वर्षीय ऊपर की लेबर फोर्स में इजाफा हुआ है। ये बढ़ोतरी करीब 4 फीसद हुई है। ये ग्रोथ राष्ट्रीय स्तर पर 2 प्रतिशत हुई जबकि उत्तराखंड में ये बढ़ोतरी चार प्रतिशत हुई है।

प्रदेश में महिलाओं का रोजगार के क्षेत्र में प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इसके पीछे की वजह सरकार की कुछ ऐसी पॉलिसीज में संशोधन और नई योजनाओं को शुरू करना है। जिसके कारण महिलाएं रोजगार से जुड़ी है।

Related Articles

Back to top button